मांगरौल: सीसवाली कस्बे के कोटा रोड पर भूसे के ढेर में लगी भीषण आग, 4 घंटे देरी से पहुंची दमकल गाड़ी, 70 ट्रॉली भूसा जलकर राख
Mangrol, Baran | Apr 24, 2026 सीसवाली कस्बे में कोटा रोड स्थित एक खेत में रखे भूसे के ढेर में आग लग गई। इस घटना में लगभग 70 ट्रॉली भूसा जलकर राख हो गया। आग की सूचना के बावजूद दमकल विभाग की गाड़ी चार घंटे देरी से मौके पर पहुंची।पीड़ित किसान बाबूलाल मीणा ने बताया कि उन्होंने पशुओं के लिए भूसे का स्टॉक किया था।