शाहगंज: लेखपाल से मारपीट और सरकारी अभिलेख लूटने के मामले में चार लोगों पर दर्ज हुआ केस
जौनपुर के खुटहन क्षेत्र के बीरमपुर चौराहे पर लेखपाल के साथ मारपीट और सरकारी अभिलेख छीनने के मामले में पुलिस ने चार नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित लेखपाल पवन कुमार सिंह, निवासी डिहिया, ने तहरीर में बताया कि वह तहसील शाहगंज में तैनात हैं।