बख्तियारपुर: चिरैया रूपस पंचायत में गंगा नदी के बढ़ते कटाव के बीच विधायक ने किया स्थल निरीक्षण
बख्तियारपुर प्रखंड क्षेत्र के चिरैया रूपस पंचायत में गंगा नदी के बढ़ते कटाव का मंगलवार को दोपहर करीब एक बजे स्थानीय विधायक ने जल संसाधन विभाग की टीम के साथ स्थल निरीक्षण किया। विधायक ने प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को प्रभावी कटाव निरोधी कार्य शीघ्र कराने का निर्देश दिया। संवेदनशील स्थलों पर तत्काल बांस-बल्ला पाइलिंग के माध्यम से कटाव