बेगूसराय में महिला से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में बड़ा खुलासा!
बेगूसराय पुलिस ने महिला से दुष्कर्म, मारपीट और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने के आरोप में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी रोहित कुमार सहनी को समस्तीपुर के मोहद्दीनगर से उस वक्त पकड़ा गया, जब वह कथित तौर पर नेपाल भागने की फिराक में था। गिरफ्तारी के बाद बेगूसराय लाते समय सुल्तानपुर के पास उसने पेशाब करने के बहाने पुलिस की चलती गाड़ी से कूदकर भागने की कोशिश की। इस दौरान उसका दाहिना पैर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसे बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वहीं, दूसरे आरोपी विक्रम कुमार सहनी को पुलिस ने बेगूसराय नगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।
बेगूसराय एसपी मनीष के अनुसार, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस का दावा है कि मुख्य आरोपी ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार किया है।
वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस, दोनों आरोपी गिरफ्तार—पूरे मामले ने इलाके में मचा दी सनसनी।
Bihar, India | Sep 30, 2026