सिकंदरा: फिरोजपुर मोड़ पर तहसील प्रशासन ने की छापेमारी, अवैध खनन में लिप्त डंफर किया सीज, कई वाहन चालक मौके से फरार
सिकंदरा तहसील क्षेत्र के फिरोजपुर मोड़ के पास तहसील प्रशासन ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक डंपर को सीज कर दिया। कार्रवाई के दौरान अन्य वाहन चालक अपनी गाड़ियां लेकर मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 9 बजे तहसील प्रशासन को क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना मिली थी। सूचना पर सिकंदरा तहसील प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की