भिवानी: फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने कृष्णा कॉलोनी निवासी व्यक्ति से की ₹1.45 लाख की ठगी, मामला दर्ज
गुलशन पुत्र सुभाष चंद्र कृष्ण कॉलोनी निवासी ने पुलिस को बताया कि मेरे पास से एक व्हाट्सएप नंबर से कॉल आई जिसमें कहा कि आपके बेटे को बलात्कार के केस में क्राइम ब्रांच ने पकड़ा है उसके बाद उन्होंने कहा कि हमने चार बच्चे पकड़ रखे हैं जिनमें से तीन को तो हमने अंदर कर दिया तीन लड़कों को पीटते हुए वीडियो भी उन्होंने मुझे भेजी ।