अनूपपुर: परासी से ब्लड जांच केंद्र हटाने की खबर से ग्रामीणों में आक्रोश
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परासी से सेंट्रल ब्लड जांच केंद्र हटाए जाने की खबर के बाद क्षेत्र में ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ गया है। पूर्व सरपंच वीरेंद्र सिंह ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि निर्णय वापस नहीं लिया गया तो ग्रामीणों के साथ आंदोलन किया जाएगा। ब्लड जांच केंद्र से प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीजों, गर्भवती महिलाओं जांच की सुविधा मिल रही थी ।