बिंदकी: बिंदकी तहसील में महिलाओं ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर स्मार्ट मीटर पर जताई नाराजगी
फतेहपुर जनपद बिंदकी के तहसील में शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे लगभग दो दर्जन महिलाएं पहुंची। महिलाओं ने संपूर्ण समाधान दिवस में समस्याएं सुन रही जिलाधिकारी फतेहपुर श्रीमती निधि गुप्ता वत्स से शिकायत किया कि उनके घरों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे है। अधिक अधिक बिल आ रहे हैं। स्मार्ट मीटर के स्थान पर पोस्टपेड पुराने मीटर लगाने की मांग हुई।