कुटुंबा: कुटुंबा में वृद्ध महिला से मारपीट के मामले में दो नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक हिरासत में
कुटुंबा थाना पुलिस ने वृद्ध महिला के साथ मारपीट और जानलेवा हमला करने के मामले में दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह कार्रवाई शनिवार रात अपर थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में एसआई प्रशांत त्रिवेदी और मिकू कुमार द्वारा सेवा बिगहा (सोहरडीह) गांव में छापेमारी कर की गई।