हसनपुर: गंगेश्वरी ब्लॉक में खाद की किल्लत से परेशान किसानों ने किया प्रदर्शन
गंगेश्वरी क्षेत्र में इन दिनों डीएपी खाद की भारी किल्लत के चलते किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। बुधवार दोपहर दढ़ियाल स्थित ग्रामीण सहकारी समिति (गुरेठा) पर खाद लेने पहुंचे किसानों का सब्र जवाब दे गया। खाद नहीं मिलने से नाराज किसानों ने समिति परिसर में अपनी परेशानी बताते हुए जमकर रोष जताया।