घोड़ाडोंगरी: ओझाढाना में सड़क हादसे में बाइक सवार युवक व एक राहगीर को आई गंभीर चोट, अस्पताल में कराया गया भर्ती
ओझाढाना में शुक्रवार रात करीब 8 बजे बाइक ने राहगीर व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे में राहगीर व्यक्ति और बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार ओझाढाना में बाइक ने राहगीर व्यक्ति ओझाढाना निवासी मुन्ना धुर्वे को टक्कर मार दी।