घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी में कान्हावाड़ी जोड़ पर 2 बाइक की भिड़त, बाइक सवार 2 युवक हुए घायल
घोड़ाडोंगरी में कान्हावाड़ी जोड़ पर गुरुवार शाम करीब 5.30 बजे 2 बाइक की भिड़त हो गई। हादसे में बाइक सवार 2 युवक घायल हो गए। घायलों को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार घोड़ाडोंगरी में कान्हावाड़ी जोड़ पर 2 बाइक की भिड़त में बाइक सवार फुलगोहान गांव निवासी सुभाष कुमरे और अखिलेश धुर्वे घायल हो गए।