घोड़ाडोंगरी: चोपना ग्राम पंचायत के सचिव को जान से मारने की मिली धमकी, सचिव संघ ने जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी में सीईओ को सौपा ज्ञापन
चोपना ग्राम पंचायत के सचिव को जान से मारने की धमकी मिलने पर सचिव संघ ने शुक्रवार को जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी में सीईओ संजीत श्रीवास्तव को ज्ञापन सौपा। सचिव मनोहर भमोरिया ने बताया कि चोपना ग्राम पंचायत के सचिव कोमल राठौर को एक व्यक्ति ने मारपीट करने की कोशिश कर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी पर कार्रवाई के लिए चोपना थाने में की शिकायत की गई है।