घोड़ाडोंगरी: सड़कवाड़ा गांव में मोबाइल चोरी के शक में एक व्यक्ति से 2 लोगों ने की मारपीट,घायल व्यक्ति का पुलिस ने कराया मेडिकल
सड़कवाड़ा गांव में मोबाइल चोरी के शक में एक व्यक्ति से 2 लोगों ने मारपीट की। घोड़ाडोंगरी पुलिस ने घायल व्यक्ति का गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे घोड़ाडोंगरी अस्पताल में मेडिकल कराया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सड़कवाड़ा गांव में मोबाइल चोरी के शक में नंदकिशोर तुमडाम से 2 लोगों ने मारपीट की। घायल व्यक्ति ने घोड़ाडोंगरी चौकी पहुंच कर मामले की शिकायत की।