कामां: कामां पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के मामले में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
कामां थाना अधिकारी भरत सिंह ने बताया कि ऑनलाइन ठगी के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सादिल पुत्र इसरा निवासी उदाका को उदाका बस स्टैंड से गिरफ्तार किया। आरोपी की लंबे समय से पुलिस को तलाश थी । गिरफ्तारी विशेष अभियान के तहत की गई है। कार्रवाई की जानकारी बुधवार शाम 7 बजे मिली है। मामले में अनुसंधान जारी है।