करनैलगंज: सरयू नदी में डूबे युवक की मौत, कलश यात्रा के दौरान नहाते समय डूबा था युवक, 18 घंटे बाद मिला शव
करनैलगंज मे सरयू नदी मे डूबे एक युवक का शव 18 घंटे बाद शनिवार को बरामद किया गया। युवक कौड़िया बाजार से निकली कलश यात्रा मे आया था। शुक्रवार को युवक नदी मे नहाते समय शारीरिक संतुलन खो बैठा और डूब गया।युवक की तलाश के लिए गोताखोरों की टीम लगाई गई। 18 घण्टे तक चले रेस्क्यू के बाद शनिवार 11 बजे गोताखोरो ने शव को नदी से बाहर निकाला। जिसे पुलिस ने PM को भेजा है।