कुरावली: कुरावली क्षेत्र में अज्ञात कारणों से युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
कुरावली के अंतर्गत एक दर्दनाक घटना सामने आई। ग्राम नगला मुंशी गोकुलपुर निवासी आकाश पुत्र बीरबल (उम्र 27 वर्ष) ने अपने घर के पीछे स्थित बाग में अंगोछा से बेरी के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में परिजन आकाश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।