भोगनीपुर: अंडवा में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया, ग्रामीणों ने दर्ज कराई अपनी शिकायतें
विकासखंड मलासा के अंडवा गांव में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमे पहुंचे ग्रामीणों ने अपनी शिकायते व सुझाव दर्ज कराए। सचिव अमिता मिश्रा व ग्राम प्रधान विकल ने लोगो की शिकायतें सुनी और उनका निस्तारण किया। वहीं ग्राम चौपाल में सेक्टर प्रभारी लघु सिंचाई के जेई मनोज कुमार अनुपस्थित रहे।