मसौढ़ी: पटना पुलिस में बड़ा फेरबदल: 195 दारोगा-एएसआई का तबादला, शहरी क्षेत्र के 83 अधिकारियों को 24 घंटे में योगदान का अल्टीमेटम
पटना। बिहार पुलिस में आईपीएस और डीएसपी स्तर पर तबादलों के बाद अब पटना पुलिस महकमे में भी बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पर्व-त्योहारों के दौरान विधि-व्यवस्था मजबूत करने और पुलिसिंग को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पूर्वी एवं ग्रामीण पटना के कुल 195 पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। इनमें शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण क्षेत्र