मुजफ्फरपुर में सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन तैयार
24 जून को जिले के 17 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली सिपाही भर्ती परीक्षा में 10,854 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा के सफल एवं सुचारु संचालन को लेकर जिला पदाधिकारी श्री कुमार गौरव ने प्रतिनियुक्त अधिकारियों की ब्रीफिंग कर परीक्षा संचालन नियमावली एवं आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया।
प्रशासन ने निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित परीक्षा आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं।
#Muzaffarpur #BiharNews #ConstableExam #TirhutNews
Bihar, India | Jun 22, 2026