नवाबगंज: बाराबंकी में हॉकी लीजेंड केडी सिंह 'बाबू' का भव्य स्मृति संग्रहालय बन रहा है, DM ने किया निरीक्षण और दिए सख्त निर्देश
बाराबंकी में अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी और पद्मश्री केडी सिंह 'बाबू' के पैतृक आवास पर बन रहे स्मृति संग्रहालय का जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से काम पूरा करने के निर्देश दिए।