फिरोज़ाबाद: एसएसपी सौरभ दीक्षित ने रिजर्व पुलिस लाइन में ली शुक्रवार परेड की सलामी, टोलीवार करवाई ड्रिल कार्यवाही, लगवाई दौड़
एसएसपी द्वारा पुलिस लाइन फिरोजाबाद में शुक्रवार परेड की सलामी ली गयी। परेड का संचालन क्षेत्राधिकारी लाइन प्रवीन तिवारी द्वारा किया गया। तत्पश्चात उनके द्वारा परेड में उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रुप से फिट रहने हेतु परेड ग्राउण्ड में दौड़ लगवाई गयी साथ ही टोलीवार पुलिसकर्मियों का टर्न आउट चैक करते हुए सम्पूर्ण ड्रिल कार्यवाही की।