बहराइच: विद्युत संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने यूपी सरकार से विद्युत विभाग के निजीकरण का फैसला वापस लेने कि की मांग #jansamasya
शुक्रवार को विद्युत संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार से विद्युत विभाग के निजीकरण का फैसला वापस लेने की मांग की है। विद्युत संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने शुक्रवार शाम को बताया कि विद्युत विभाग के निजीकरण से न सिर्फ विद्युत विभाग के कर्मियों के आगे आर्थिक संकट उत्पन्न होगा बल्कि इससे आमजन और किस भी प्रभावित होंगे।