बहराइच: टिकोरा मोड़ के पास ट्रक ने बाइक सवार को मारी ठोकर, एक महिला की हुई मौत; पिता व पति हुए घायल
जिले के टिकोरा मोड़ के पास बाराबंकी के रामनगर थाना क्षेत्र के चंदनापुर कर कीर्तिवर्धन अपनी पत्नी सरोज और ससुर राजाराम के साथ बाइक पर सवार होकर एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। तभी टिकोरा मोड़ के पास एक ट्रक ने उनकी बाइक को ठोकर मार दी, जिससे सरोज की मौके पर ही मौत हो गई। वही पति व पिता घायल है। जिनका इलाज जारी है। पुलिस जाच में जुट गई है।