बहराइच: काजीपुरा में कुर्बानी के लिए आया बकरा, पड़ोसी ने किया हाथ साफ, CCTV में कैद हुई वारदात
काजीपुरा के रहने वाले हबीबुल्लाह ने ईद की कुर्बानी के लिए लगभग 18500 की कीमत का बकरा खरीदा था। जिसकी सेवा घर परिवार मिलकर कर रहे थे। दिन भर चारा पानी देने के बाद रात के समय बाहरी गेट के कुंडी से बकरे को बांध दिया करते थे। इसी तरह भी बकरे को चारा पानी देकर बाहरी गेट पर अंदर की कुंडी में बांधकर कमरे में छोड़ दिया गया। जो चोरी हो गया है। घटना CCTV में कैद हुई।