जमुई: सिंगारपुर के युवक की दादपुर में संदिग्ध अवस्था में हुई मौत, परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का लगाया आरोप
Jamui, Jamui | Jul 29, 2025 जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंगारपुर गांव निवासी श्याम लाल मांझी की मौत संदिग्ध अवस्था में उसके ससुराल दादपुर गांव में हो गई। मामले में मृतक के परिजन ने हत्या का आरोप ससुराल वालों पर लगाते हुए घटना की जानकारी पुलिए को दी। उंसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मंगलवार की शाम 5:00 बजे सदर अस्पताल में मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।