जमुई: पुलिस लाइन में ट्रेनिंग के दौरान गिरकर महिला प्रशिक्षु सिपाही घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Jul 29, 2025 जमुई पुलिस लाइन में ट्रेनिंग के दौरान मंगलवार के शाम 4:00 बजे गिरकर एक महिला प्रशिक्षु सिपाही घायल हो गई। जिसे सहयोगियों द्वारा आनन- फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर द्वारा महिला प्रशिक्षु सिपाही का इलाज किया जा रहा है। जिसकी पहचान प्रतिभा कुमारी के रूप मे हुई है। फिलहाल प्रशिक्षु सिपाही की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।