जमुई: चिल्ड्रेन पार्क में 76वां वन महोत्सव समारोह पूर्वक संपन्न, पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश
Jamui, Jamui | Jul 29, 2025 जमुई स्थित चिल्ड्रेन पार्क में मंगलवार की सुबह 10 बजे के करीब वन प्रमंडल द्वारा 76 वें वन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं वन क्षेत्र के महत्व को लेकर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के मंत्री तथा जमुई जिले के प्रभारी मंत्री रत्नेश सदा थे।