गुमला: विद्यासागर बुक डिपो में लगी आग से मचा अफरा-तफरी,लाखों के संपत्ति जलकर खाक
Gumla, Gumla | Aug 2, 2026 विद्यासागर बुक डिपो पालकोट रोड में अहले सुबह शॉर्ट सर्किट से लगी आग में लाखों की पुस्तक जलकर राख हो गई। इस हादसे में किसी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ है। दमकल की गाड़ी को कई बार फोन करने के बाद भी दमकल नहीं आया। जिससे लोगों में नाराजगी है। हादसे के समय दुकान के ऊपरी हिस्से में परिवार भी था। अगर मौके पर दमकल की गाड़ी आती तोबड़े नुक्सान को बचाया जा सकता था।