बिजनौर: सिरधनी रोड पर तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, युवक हुआ घायल
Bijnor, Bijnor | Jul 31, 2024 बिजनौर में सिरधनी रोड पर एक तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक सवार गौरव नाम के युवक को टक्कर मार दी। गौरव मजदूरी करके वापस लौट रहा था। रास्ते में उसे कार चालक ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके से गुजर रहे कुछ राहगीरों ने घायल अवस्था में उसको बिजनौर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर कार चालक टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया।