बिजनौर: थाना कोतवाली शहर पुलिस ने एक युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार
Bijnor, Bijnor | Jul 31, 2024 बिजनौर में थाना कोतवाली शहर पुलिस ने एक युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने व उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में किरतपुर के मोहल्ला जाटान बसी निवासी सनाउर्रहमान को गिरफ्तार किया है। पीड़ित मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और चालान कर दिया है।