बिजनौर: महीनों से लापता दो लोगों की बरामदगी को लेकर आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
Bijnor, Bijnor | Jul 31, 2024 बिजनौर जनपद के थाना कोतवाली शहर क्षेत्र के गांव निजामतपुरा गंज निवासी एक महीला महीनो पहले गायब हो गई थी। जबकि दूसरा व्यक्ति थाना कोतवाली शहर के गांव आदमपुर से अचानक गायब हो गया था। दोनों को पुलिस अभी बरामद नहीं कर पाई है। जिसको लेकर आजाद समाज पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं ने आक्रोशित होकर कलेक्ट्रेड में पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया है।