बिजनौर: बिजनौर के काजीपाड़ा ईदगाह रोड पर विशालकाय अजगर सांप दिखने से मचा हड़कंप
Bijnor, Bijnor | Jul 31, 2024 बिजनौर में थाना कोतवाली शहर क्षेत्र में काजीपाड़ा रोड पर विशालकाय अजगर सांप दिखने से हड़कंप मच गया। राहगीरों ने सड़क पार करते समय अजगर की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी हालांकि तब तक वन विभाग की टीम पहुंची जब तक अजगर जंगल में जा चुका था। स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने पहली बार आबादी के नजदीक इतना विशालकाय अजगर देखा है।