कैसरगंज: दयाल पुरवा में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध मौत, खेत में खून से लथपथ शव मिला, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया
कैसरगंज क्षेत्र के दयाल पुरवा इलाके में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। बच्चे का शव घर से कुछ दूरी पर खेत में खून से लथपथ हालत में मिला। मृतक की पहचान धनंजय उम्र 7 वर्ष के रूप में हुई है। मृतक के चाचा विजय कुमार ने बताया कि पहले से जमीन को लेकर गांव के ही एक व्यक्ति से विवाद चल रहा था। परिजनों ने गांव के उसी व्यक्ति पर हत्या क