स्याना: ग्राम बड्ढा वाजिदपुर के निवासी ग्रामीण ने भांजे पर मारपीट कर घायल करने का लगाया आरोप, पुलिस जांच में जुटी
Siyana, Bulandshahr | Jun 26, 2026
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बड्ढा वाजिदपुर निवासी ग्रामीण ने अपने भांजे पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है वहीं पुलिस ने सूचना के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को पीड़ित विनोद ने बताया कि भांजे ने मारपीट कर घायल कर दिया। घायल को उपचार के लिए नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सूचना के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।