अरवल: प्यारेचक पंचायत में पैक्स अध्यक्ष पद के लिए शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी, अधिकारियों ने किया निरीक्षण
Arwal, Arwal | Apr 9, 2025 प्यारेचक पंचायत में पैक्स अध्यक्ष पद के लिए मतदान शांतिपूर्ण माहौल में जारी है। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बुधवारसुबह 9:30 अनुमंडल पदाधिकारी ओमप्रकाश, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और सदर थाना अध्यक्ष ने संयुक्त रूप से मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, मतदान प्रक्रिया एवं आवश्यक सुविधाओं की समीक्षा की