शिवपुरी नगर: खनियाधाना: लापता बेटी की तलाश में भटक रहे आदिवासी पिता से पुलिसकर्मी ने ऐंठे ₹20 हजार
शिवपुरी जिले के खनियाधाना थाना क्षेत्र के ग्राम नदनवारा में एक नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अपनी व्यथा सुनाई और गांव के ही एक युवक पर बेटी को भगा ले जाने का आरोप लगाया है। साथ ही, पीड़ित ने एक पुलिसकर्मी पर मामले में कार्रवाई के नाम पर ₹20,000 की रिश्वत लेने का भी गंभीर आरोप लगाया है।