श्री गंगानगर: श्रीगंगानगर में मिनी बैंक में सवा 4 लाख की फर्जी एफडी, मैनेजर पर दर्ज हुआ मुकदमा
Shree Ganganagar, Ganganagar | Jun 17, 2026
श्रीगंगानगर। डूंगरसिंहपुरा स्थित कोऑपरेटिव मिनी बैंक में दो भाइयों को सवा चार लाख रुपए जमा कराने के बाद फर्जी एफडीआर थमाने का मामला सामने आया। गणेशगढ़ निवासी सुनील कुम्हार ने लालगढ़ जाटान थाने में शिकायत दी कि 13 मई 2025 को उन्होंने और भाई ने 4 लाख 24 हजार 72 रुपए की चार एफडी दो बनाई थी।