कासगंज: कासगंज में बाल्मीक समाज के लोगों ने निकाला केंडिल मार्च, मासूम की हत्यारों को फांसी की सजा की मांग
कासगंज जनपद के गंजडुंडवारा क्षेत्र में बीते दिनों एक चार वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई बर्बरता और हत्या के विरोध में वाल्मीकि समाज ने कैंडल मार्च निकाला। वाल्मीकि समाज चेतना मंच के बैनर तले यह प्रदर्शन किया गया, जिसमें समाज में गहरा आक्रोश देखने को मिला। वहीं प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोपियों के लिए फांसी की मांग की।