मैनपुरी: कोतवाली क्षेत्र पड़ोसियों द्वारा पीड़ित व उसके परिजन के साथ मारपीट कर किया घायल, पीड़ित ने थाने में की शिकायत।
मोहल्ला दक्षिणी छपट्टी निवासी शिवनाथ सिंह पुत्र रामनाथ सिंह का कुछ दिन पूर्व पड़ोसियों से प्लाट पर पेशाब करने को लेकर विवाद हो गया था। जिसकी रंजिश मानते हुए बीती रविवार की शाम पीड़ित शिवनाथ, पुत्र अमन, पत्नी मंजू व मां जयश्री देवी के साथ मारपीट की गाई। वही पीड़ित ने इसकी शिकायत थाने पर हालांकि अभी तक पुलिस की और से कोई कार्यवाई नही की गई।