गोरखपुर: गोरखपुर में ई-रिक्शा चालक ने दरोगा से भिड़कर फोटो खींचने पर भड़का, कहा- हमारा चालान काटेंगे आप, वीडियो हुआ वायरल
गोरखपुर में एक ई-रिक्शा चालक और दरोगा के बीच कहासुनी हो गई।इसका एक वीडियो भी सामने आया ह।चालक का आरोप है कि दरोगा ने उसे सवारी के रूप में चलने के लिए कहा था,लेकिन उसके पास पहले से रैपिडो की बुकिंग होने के कारण उसने जाने से मना कर दिया।मना करने के बाद दरोगा ने उसके ई-रिक्शा की फोटो खींच ली।इसके बाद दोनों के बीच बहस होने लगी,जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है