बीदासर: बीदासर में मंगलवार को 3 घंटे बंद रहेगी बिजली, 33 केवी फीडर निर्माण कार्य के कारण होगी कटौती
Bidasar, Churu | May 25, 2026 जोधपुर डिस्कॉम के सहायक अभियंता कार्यालय बीदासर ने विद्युत कटौती की सूचना जारी की है। आरडीएसएस स्कीम के तहत 132 केवी जीएसएस बीदासर में नई 33 केवी फीडर Bay के निर्माण कार्य के कारण 26 मई 2026 मंगलवार को प्रातः 6 बजे से 9 बजे तक बिजली बाधित रहेगी।