कासगंज: नगला चोखांडा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
ढोलना कोतवाली क्षेत्र के नगला चोखांडा गांव में 30 वर्षीय विवाहिता प्रभा देवी पत्नी अमित कश्यप की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला ने कमरे के अंदर कुंडी बंद कर साड़ी से फांसी लगा ली। परिजन उसे इलाज के लिए स्थानीय डॉक्टर के पास ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।