बरवाला अनाज मंडी की समस्याओं के समाधान हेतु मार्केट कमेटी चेयरमैन देशराज पोसवाल ने श्री वेदपाल जी को सौंपा ज्ञापन
बरवाला, पंचकूला। बरवाला मार्केट कमेटी के चेयरमैन देशराज पोसवाल ने आज हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के चेयरमैन श्री वेदपाल जी वेदपाल से मुलाकात कर बरवाला अनाज मंडी से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं आवश्यक विकास कार्यों के बारे में विस्तार से अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए एक ज्ञापन भी सौंपा।