ओबरा: दुद्धी पुलिस ने साइबर फ्राड की पीड़िता को ₹78,998 वापस कराए
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दुद्धी पुलिस की साइबर टीम द्वारा आवेदिका राजकुमारी पत्नी स्व0 भोला सिंह निवासी कोरगी थाना विण्ढमगंज (हाल पता ग्राम बीड़र, के साथ हुई त्रुटिवश धनराशि ट्रांसफर की घटना में त्वरित कार्यवाही की गई।आवेदिका द्वारा NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई थी।