सिराथू: जमीनी मामलों को हल करने के लिए एसडीएम ने राजस्व और पुलिस टीम के साथ अनेठा गांव में 8 मामले किए निस्तारित
जिला अधिकारी अमित पाल के निर्देशन पर गांव में समाधान कार्यक्रम के तहत सिराथू उपजिलाअधिकारी योगेश कुमार बृहस्पतिवार की दोपहर अनेठा गांव पहुंचे थे।उन्होंने एक कैंप भी लगाया था और लोगों के खेत खलियानों पर जाकर जमीनी मामलों को हल किया है।हर प्रकार के विवादों के बीच आठ मामलों को निस्तारित कर दिया है।अन्य शिकायतों को भी राजस्व टीम द्वारा लिया गया है।