खंडवा नगर: लोन पास कराने के नाम पर बैंककर्मी ने की ठगी, किसान से ₹2.40 लाख ऐंठे
लोन पास करवाने के नाम पर बैंककर्मी ने की ठगी, किसान से 2.40 लाख रुपए ऐंठे खंडवा। लोन पास करवाने के नाम पर एक बैंककर्मी द्वारा किसान से धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। सोमवार दोपहर करीब 3:00 बजे पीड़ित किसान मोघट थाने पहुंचा और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित किसान ने बताया कि उसने पहले एक बैंक से लिया गया लोन चुकाने के लिए दूसरे बैंक से लोन लिया