फतुहा: मौजीपुर गांव के पास ट्रेन से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से हुआ घायल।
Fatwah, Patna | Jul 12, 2026 मौजीपुर गांव के पास ट्रेन से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। सूचना पर पहुंची नदी थाना की पुलिस ने घायल युवक को फतुहा सीएचसी में भर्ती कराया है। प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया है। घायल युवक दरियापुर नया टोला निवासी राम कुमार है। वह पटना से ट्रेन से वापस लौट रहा था। इसी क्रम में यह घटना हुई है। राम कुमार के परिजन सीएचसी पहुंच गए हैं।