पिपरिया: पिपरिया थाना क्षेत्र में कुर्की के 4 लंबित मामलों का निष्पादन हुआ
पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के निर्देश पर पिपरिया थाना क्षेत्र में कुर्की जब्ती के लंबित मामले के निष्पादन हेतु बुधवार को विशेष अभियान चलाया गया.अपराह्न 2:05 बजे बसौना में अपर थानाध्यक्ष रोहित रंजन के नेतृत्व में पुलिस द्वारा मामले का निष्पादन किया गया. बसौना में 3 तथा कन्हरपुर में 1 मामले का निष्पादन हुआ.सभी मामले में कुर्की वारंटी को रिकॉल पर मुक्त हुए.