धनौरा: मंडी धनौरा के एक गांव निवासी महिला के साथ दो सगे भाई सहित तीन युवकों ने किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
मामला थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां रहने वाला व्यक्ति दिल्ली में मजदूरी करता है। घर पर उसकी पत्नी व बच्चे रहते हैं। शुक्रवार को विवाहिता एसपी दफ्तर आई थी तथा उसने शिकायती पत्र दिया था। महिला का आरोप था कि दो दिन पहले वह खेत पर काम कर रही थी। उसी दौरान गांव द के ही दो सगे भाई व उनका दोस्त वहां । पहुंचे तथा बंधक बनाकर तीनों ने दुष्कर्म किया।